फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chinees hackers to jhansi cyber crime alert

झांसी में साइबर हमले की फिराक में हैं चीन के हैकर्स

Tue, 23 Jun 2020 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chinees hackers to jhansi cyber crime alert
साइबर क्राइम - फोटो : ????? ??????
झांसी। क्षेत्र में साइबर अपराध की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत -चीन के बीच बढ़ते तनाव ने इसका दायरा और बढ़ा दिया है। चीन के हैकर्स बैंक, टेलिफोन कंपनियों की साइट हैक कर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और डाटा चुराने की फिराक में हैं। रक्षा प्रतिष्ठान, प्रयोगशाला, खुफिया एजेंसियां भी उनके निशाने पर हैं। हैकर्स देश की महत्वपूर्ण छावनी में शुमार झांसी-बबीना कैंट की महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल करना चाहते हैं। चूंकि मुख्यालयों में साइबर सुरक्षा के खास इंतजाम होते हैं इसलिए हैकर्स रीजनल, जोनल ऑफिसों को निशाना बनाकर संस्थानों के डाटा में सेंधमारी करना चाहते हैं। बचाव के लिए चीन के 52 एप का उपयोग न करने की भी सलाह दी जा रही है। इसलिए झांसी में भी साइबर अटैक की आशंका बढ़ गई हैं। खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय साइबर अपराधी भी अधिक सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed