{"_id":"5f74e1bd8ebc3e91b537d1c4","slug":"chiled-line-dehat-news-jhs17755317","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लेने वाली महिला से नवजात को लेकर शिशु विहार भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लेने वाली महिला से नवजात को लेकर शिशु विहार भेजा
विज्ञापन
थाने में महिला ने रोते हुए शिशु को चाइल्ड लाइन को सौंपा।
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरगांव। ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग के पास स्थित रायसेनिया बाबा के मंदिर के बाहर 23 अगस्त की सुबह मिले शिशु को बड़ागांव की महिला ने गोद ले लिया। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन ने शिशु उससे लेकर शिशु विहार भेज दिया। इससे गोद लेने वाली महिला का रो रोकर बुरा हाल है।
चिरगांव थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे रायसेनिया बाबा का प्राचीन मंदिर है। 23 अगस्त की सुबह महिला ने मंदिर के बाहर एक थैला रखा देखा जिसमें शिशु के रोने की आवाज आ रही थी। महिला ने थैला खोलकर देखा तो उसमें शिशु था। महिला ने उसे उठाकर सीने से लिपटा लिया क्योंकि उसके कोई लड़का नहीं था। वह मनौती के लिए वह मदिर आती थी। श्रद्धालुुओं ने सहमति से शिशु को उस महिला के सुपुर्द कर दिया था।
चिरगांव थाने के उपनिरीक्षक ओंकार दीक्षित ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिशु का कोविड टेस्ट कर चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया है। चाइल्ड लाइन के जिला कोआर्डिनेटर अमरदीप ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ममता देवी पत्नी ग्यादीन निवासी बड़ागांव से चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने शिशु वंश को लेकर पहले कोविड टेस्ट कराया। उसके बाद मजिस्ट्रेट यहां पेश किया गया। जहां से उसे शिशु विहार भेज दिया गया।