फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children of 173 schools will get water from tap

173 स्कूलों में बच्चों को मिलेगा नल से पानी

Thu, 02 Sep 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Children of 173 schools will get water from tap
झांसी। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में पीने के पानी का संकट है अथवा बच्चे हैंडपंप का पानी पीते हैं, उन्हें नलों के पानी की सुविधा मिलेगी। जिले में 173 विद्यालय ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां बिजली है। यहां पर बच्चों को हैंडपंप चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शासन ने पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत हर घर नल योजना को बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों समेत प्रदेश के पंद्रह जिलों में शुरू किया है। इसके अंतर्गत ऐसे विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र जहां पर हैंडपंप लगा है और बच्चों को उसी से पानी खींचकर पीना पड़ता है। उनको चिह्नित कर ऊपर टंकी बनाने तथा हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर नलों से पानी की सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कुष्ठाश्रमों और वृद्धाश्रमों में यह सुविधा की जानी है।
विज्ञापन

इसके लिए 173 विद्यालय ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां पर हैंडपंप लगा है और बिजली भी है। इन स्कूलों में हैंडपंप से पाइप लाइन डाली जाएगी। हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा और पानी की आपूर्ति नल के माध्यम से की जाएगी। इसी तरह लगभग तीन सौ आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed