झांसी। बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित मुर्गा-मछली मार्केट के पास बनी सरकारी कॉलोनी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडे लेकर घरों से निकालकर जमकर पीटा। इससे इलाके में भगदड़ मच गया। सूचना मिलते ही एसएपी सिटी के साथ कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मुर्गा-मछली मार्केट के पास बनी सरकारी कॉलोनी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को घरों से निकालकर पीटा। लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। खबर मिलते ही एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह, कोतवाली, नवाबाद, प्रेमनगर, सदर बाजार थाने का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घटना में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मौके से पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।