फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children leaving home to play on automatic stairs

स्वचालित सीढ़ियों पर खेलने के लिए घर छोड़कर आए बच्चे

Sun, 08 Aug 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Children leaving home to play on automatic stairs
झांसी। आरपीएफ ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर भटक रहे चार बच्चों को पकड़ा। इनमें तीन बच्चे सिर्फ स्वचालित सीढ़ियों पर चढ़ने उतरने के लिए घर छोड़कर चले आए थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक बालक व दो बालिकाएं लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ियों के पास खेल रहे थे। तीनों की उम्र नौ से दस साल के बीच थी। इसी बीच आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र्र सिंह राजावत, उमा यादव, मनप्रीत कौर की नजर उन पर पड़ गई। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह महोबा के बस स्टैंड के पास के रहने वाले हैं। पिछले दिनों उनके घर के पास रहने वाले कुछ बच्चे झांसी आए थे। वह उनके दोस्त हैं। उनके दोस्तों ने बताया था कि झांसी स्टेशन पर लगीं स्वचालित सीढ़ियों व लिफ्ट में चढ़ने उतरने में बड़ा अच्छा लगता है। यही देखने वह शुक्रवार को इंटरसिटी से महोबा से झांसी आ गए। स्टेशन पर ही वह रात में सो गए। अब वह घर वापस जाना चाहते हैं। इसी तरह स्टेशन के निकास द्वार से बिहार के तिलइया थाना सिरदल्ला निवासी एक बालिका को पकड़ा। आरपीएफ ने बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

डीआरएम ने देखीं यात्री सुविधाएं
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के आने से पूर्व शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं को देखा।
आठ अगस्त को महाप्रबंधक प्रमोद कुमार मंगला एक्सप्रेस से आगरा से झांसी आएंगे। ट्रेन में विशेष कोच जोड़ा जाएगा, जिसमें बैठकर वह आगरा- झांसी सेक्शन का विंडो निरीक्षण करेंगे। झांसी में मंडल अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद रात को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed