{"_id":"6ac9563205e576f3c30fee6a","slug":"children-in-council-schools-will-now-eat-halwa-and-upma-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-164778-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब खाएंगे हलुआ और उपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब खाएंगे हलुआ और उपमा
विज्ञापन
नबंवर माह से निर्धारित सप्ताह में मध्यांह भोजन में बनेगा यह खाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को उचित पोषण मिल सके, इसके लिए अब उनको माह के प्रथम और तृतीय सप्ताह में सूजी का हलवा दिया जाएगा। जबकि दूसरे और चौथे सप्ताह में नमकीन उपमा दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार आने वाले सर्दियों के मौसम में यह व्यवस्था लागू होगी।
जनपद में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। जिनमें करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अब शासन ने विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए हलुआ और उपमा बनाने के निर्देश दिए है। यह प्रक्रिया नंबवर माह से शुरू होगी और फरवरी के तृतीय सप्ताह तक चलेगी। इसमें माह के प्रथम और तृतीय सप्ताह को मीठा हलुआ और द्वितीय, चतुर्थ और पंचम सप्ताह में उपमा नमकीन हलुआ बनाया जाएगा और बच्चों को खिलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक छात्र के लिए 30 ग्राम सूजी व अन्य सामग्री के हिसाब से हलुआ तैयार होगा। प्रति छात्र पांच रुपये की ग्रांट भी मिलेगी। मध्यांह भोजन योजना के तहत छात्रों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए मीठा हलुआ और उपमा नमकीन हलुआ दिया जाएगा। यह प्रक्रिया नवंबर माह से देने की तैयारी है और इसके लिए सप्ताह निर्धारित किए गए हैं।