फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister will come before Prime Minister

प्रधानमंत्री से पहले आएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 25 Sep 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come before Prime Minister
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर झांसी के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले महीन अक्तूबर में कभी भी जिले के दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आगमन को लेकर अफसर सक्रिय हो गए हैं। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जाने लगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन पर 806.57 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसमें नौ योजनाएं शामिल हैं, जिसमें पांच नगर निगम और चार जलनिगम निर्माण खंड से संबंधित जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों को लग रहा है कि शिलान्यास कार्यक्रम के लिए यह योजनाएं बहुत कम हैं। इनको कम से कम एक हजार करोड़ रुपये का होना चाहिए, इसलिए मंथन चल रहा है कि और कौन सी योजनाओं को जोड़ा जाए। यही नहीं, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री के आगमन की भी तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए अक्तूबर में कभी भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो सकता है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिले में निर्माणाधीन पचास लाख रुपये तक की परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। अधिकारियों से स्पष्ट कह दिया गया है कि परियोजनाओं को पूरा करने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। यही नहीं, आईजीआरएस में लंबित पड़ी शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया गया है। छुट्टा जानवरों के घूमने पर सख्ती से रोक लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed