{"_id":"63dfeb1398c8f808120c2fce","slug":"chemistry-reaction-ready-jhansi-news-jhs238338996-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रासायनिक प्रतिक्रियाओं को ढंग से करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रासायनिक प्रतिक्रियाओं को ढंग से करें तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी अक्सर रसायन विज्ञान में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के कारण पिछड़ जाते हैं। इसलिए रासायनिक प्रतिक्रियाओं को ढंग तैयार करें। कार्बनिक रसायन, रसायन विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, इसको ठीक से समझ लें।
ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की रसायन विज्ञान की शिक्षिका नीति शर्मा विषय संबंधी टिप्स साझा कर रही हैं। नीति शर्मा बताती हैं कि रसायन विज्ञान रटकर याद करने वाला विषय नहीं है। इसके समीकरण और सूत्र लिखकर याद करें। परीक्षा में सैद्धांतिक के साथ-साथ आंकिक प्रश्न भी हल करने होते हैं। इसलिए समीकरण और सूत्र बहुत आवश्यक हैं।
विद्यार्थी हर पाठ के आंकिक प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें। इसके साथ ही रासायनिक समीकरण, प्रतिक्रियाओं को संतुलित करने का अभ्यास निरंतर करते रहें।
विज्ञापन
उप सहसंयोजक यौगिक, किटोन, जैव अणु, विलयन जैसे टॉपिक अच्छे से पढ़ लें। इंटरमीडिएट के विद्यार्थी विद्युत रसायन, जैव अणु के चित्रों का अभ्यास करें। परीक्षा के दौरान उत्तर के साथ-साथ जरूरी चित्र भी बनाएं, इससे नंबर अच्छे मिलते हैं। रासायनिक प्रतिक्रियाओं को आसानी से समझने के लिए समीकरणों की अच्छी तरह पढ़ें और समझें।
इसके अलावा इलेक्ट्रो केमिकल सीरीज याद कर लें, ताकि समीकरण हल करने में मदद मिलेगी। एरोमैटिक और एलेफेटिक कंपाउंड को समझना जरूरी है। रसायन विज्ञान का कार्बनिक रसायन बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए इसको बहुत अच्छे से तैयार करें।