फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chehallum today, there will be no procession

चेहल्लुम आज, नहीं निकलेगा जुलूस

Tue, 28 Sep 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chehallum today, there will be no procession
झांसी। मंगलवार को चेहल्लुम है। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की शहादत दस मुहर्रम को कर्बला में हुई थी। 40वें को चेहल्लुम कहा जाता है। इस बार भी ताजिया कमेटी ने जुलूस को स्थगित किया है। उलमा ने लोगों से घरों में ही इबादत करने की अपील की है।
विज्ञापन

ताजिया कमेटी के अध्यक्ष याकूब अहमद ने बताया की कोरोना संक्रमण के चलते शहर के गंधीगर का टपरा, प्रेमनगर, सीपरी बाजार और पुलिया नंबर नौ से निकाला जाने वाले ताजिये, अखाड़े और बुर्राकों का जुलूस का स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि जिन लोगों ने चेहल्लुम के मौके पर घरों में ताजियों को स्थापित किया है। उन लोगों द्वारा बिना भीड़भाड़ के ही सादगी के साथ ताजियों को ठंडा किया जाएगा। वहीं इज्म शिया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मरहूम शहंशाह हैदर आब्दी के निवास पर मजलिस की गई। मजलिस में मौलाना सैयद मौलाना मोहम्मद हयात नकवी ने हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जीवन प्रबंधन के नियमों और तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कीमती जीवन हमको अल्लाह ने दिया है। इसे व्यर्थ नहीं जाने दें। अपने जीवन के महत्व को समझो क्योंकि हर एक शख्स को को किसी न किसी मकसद के लिए दुनिया में भेजा गया है। इस मौके पर सगीर मेहंदी, तकी हसन, ताज अब्बास, अता आब्दी, वसी आब्दी, मुनिस हैदर, जामिन, अतालिक, निसार हैदर, नर्गिस फातिमा, शाइना, कनीज बानो, मुमताज फातमा, फरहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed