फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth who was cheated in Jhansi committed suicide

Jhansi News: झांसी में ठगी के शिकार युवक ने कर ली आत्महत्या, ठगों ने खाते से 90 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

ठगी का शिकार होने पर एक युवक आहत हो गया। युवक ने जहर खाकर जान दे दी। ठगों ने युवक के खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए थे।

विज्ञापन
Youth who was cheated in Jhansi committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में ठगी के शिकार एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मेहनत से 90 हजार रुपये कमाए थे। यह रकम साइबर क्रिमिनल ने उसके खाते से उड़ा दी, जिससे वह परेशान हो गया था। मृतक की पत्नी गर्भवती है। दो माह बाद प्रसव होना है।
विज्ञापन


ललितपुर के खेरवास कलां निवासी इद्दू खान का पुत्र जमील खान (28) मजदूरी करता था। जमील ने काफी समय तक पूना में रहकर मजदूरी की और उसने 90 हजार रुपये इकट्ठा किए थे। यह रकम उसने बैंक में जमा कर दी थी। कुछ समय पहले वह पूना से वापस अपने गांव लौट आया था। पैसों की जरूरत पड़ने पर बृहस्पतिवार को वह बैंक पहुंचा। वहां पता चला कि उसकी रकम उड़ा दी गई है। खाते में बैलेंस जीरो है।
विज्ञापन


इससे वह आहत हो गया था। बैंक से लौटकर वह सीधे खेत पर पहुंचा। भाई ने बताया कि परिवार के लोग उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वह वहां बेसुध पड़ा हुआ था। विषाक्त पदार्थ खाने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए तालबेहट ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed