{"_id":"5d72c2858ebc3e93ca6f7025","slug":"chease-compitition-in-jhansi-jhansi-news-jhs1474833187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शह और मात के खेल में दौडे़ ‘दिमाग के घोडे़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शह और मात के खेल में दौडे़ ‘दिमाग के घोडे़’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शह और मात के खेल में दौडे़ ‘दिमाग के घोडे़’
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त संयोजन में हो रहे जिला स्कूल गेम्स में खिलाड़ियों ने शुक्रवार को शतरंज की बिसात पर अपने प्रतिद्वंद्वी को शह और मात देने के लिए जमकर दिमागी घोडे़ दौड़ाए। वहीं, कैरम बोर्ड में भी कई खिलाड़ियों ने एक एवं दो स्ट्राइक में सभी गोटें हासिल कर जीत दर्ज की। इन्हें देखने के लिए अच्छी खासी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
ध्यानचंद स्टेडियम में हुए शतरंज के मुकाबले में अंडर 10 में शीतल ने जीत हासिल की। अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो की कर्णिका साहू ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर ज्यादा चाल चलने का मौका नहीं दिया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता के अंडर 10 वर्ग में कुमकुम गौतम ने गोल्ड मेडल, शशि सोनी ने सिल्वर, अंडर 14 वर्ग में श्रेया अग्रवाल ने गोल्ड मेडल, अनुष्का चौधरी ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 वर्ग में मुस्कान वर्मा ने गोल्ड मेडल, तनुज साहू ने सिल्वर मेडल जीता।
वहीं, फुटबाल प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग में शीयरवुड कालेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को, बालीवाल के बालिका जूनियर वर्ग में बालाजी पब्लिक स्कूल ने एसएसपीएस बरुआसागर को, सीनियर में बालाजी पब्लिक स्कूल ने जय एकाडमी को हराया। योगा में अंडर 10 में आकाश कुमार ने गोल्ड मेडल, आदित्य सेन ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में पर्थ ने गोल्ड मेडल, आयुष ने सिल्वर, अंडर 17 में अमित समाधिया ने गोल्ड मेडल, हर्ष कुमार ने सिल्वर मेडल, अंडर 19 में अर्पित वाजपेयी ने गोल्ड मेडल, समीर पांडेय ने सिल्वर मेडल जीता। बालिका वर्ग में अंडर 10 में नम्रता ने गोल्ड मेडल, साक्षी ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में रजनी ने गोल्ड मेडल, वैष्णनी सेन ने सिल्वर मेडल, अंडर 17 में रश्मि वर्मा ने गोल्ड मेडल, कात्यानी जोशी ने सिल्वर मेडल, अंडर 19 में अंजलि ने गोल्ड, साक्षी ने सिल्वर मेडल जीता। बालकों की क्रिकेट प्रतियोगिता में आरएमएसजी चिरगांव ने सन इंटरनेशनल स्कूल को हराया।