फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chants of "Jai Maa Jagdambe" and "Jai Maa Kali" echoed as she was bid farewell with teary eyes.

Jhansi News: जय मां जगदंबे, जय मां काली के जयकारे गूंजे, नम आंखों से दी विदाई

Thu, 22 Oct 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Jai Maa Jagdambe" and "Jai Maa Kali" echoed as she was bid farewell with teary eyes.
सदर बाजार की मां काली की विसर्जन यात्रा में उमड़ी 
झांसी। महानगर में मंगलवार को मां काली एवं मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्राएं श्रद्धा से निकाली गईं। मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जय मां काली, जय मां जगदंबा के जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मां आदिशक्ति की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने नम आंखों एवं भक्ति भाव से जलाशयों में विसर्जन किया।
विज्ञापन

शहर, सदर बाजार, सीपरी बाजार, आवास विकास, प्रेमनगर नगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की मधुर थाप पर जयकारे लगाते हुए शोभायात्राएं निकालीं। खटीकयाना मेवातीपुरा से निकली मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जय मां काली के जयकारे लगाते हुए पुष्पवर्षा की। महानगर के लक्ष्मी तालाब, पहूज नदी सहित अन्य आसपास के जलाशयों में मां जगदंबा एवं मां काली की प्रतिमाएं श्रद्धा एवं विधि-विधान से विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

सिंधी तिराहे पर दुर्गा उत्सव महासमिति ने शोभायात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही सिंधी तिराहे पर प्रतिमाएं क्रम से लगवाई गईं। मंच से अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मनोज एवं अनिल ने मां भगवती की महाआरती की। इधर डाॅ. दयासागर दुबे कंपाउंड स्थित मां माहेश्वरी देवी दरबार में महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म अर्पित की। जल कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमा भक्ति भाव से विसर्जन की गई। विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश बघेल, सचिव राजीव अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, डाॅ. मनमोहन मनु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed