फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chances of rain again, but the cold will not increase

फिर बारिश के आसार, मगर नहीं बढ़ेगी ठंड

Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain again, but the cold will not increase
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जनपद में बृहस्पतिवार, शुक्रवार को फिर से हल्की बारिश के आसार हैं। बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 20 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। हालांकि, ठंड बढ़ने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते झांसी का मौसम बदल गया था। तेज हवाओं के साथ बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी थी। हालांकि, तीन दिनों से तापमान बढ़ने के कारण ठंड कुछ कम हो गई है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश बहुत तेज नहीं होगी। दोनों दिवसों को मिलाकर 15 से 20 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। चूंकि, बादल भी छाए रहेंगे, ऐसे में तापमान नहीं गिरेगा। अधिकतम पारा 24 और न्यूतनम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसलिए ठंडक ज्यादा नहीं पड़ेगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि अभी दो दिनों तक फसलों की सिंचाई न करें। मौसम का रुख देखकर ही खेतों को पानी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed