फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chanakya's strategy, some successful, some unsuccessful

चाणक्यों की व्यूह रचना, कोई कामयाब, तो कोई नाकामयाब

Sun, 11 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chanakya's strategy, some successful, some unsuccessful
झांसी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को दोनों दल विधानसभा चुनाव का रिर्हसल मानकर जुटे हुए थे। इनमें जीत हासिल करने के लिए भाजपा एवं सपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कुछ दिनों पहले ही झांसी आकर जीत का लक्ष्य देकर गए थे। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी कमलावती यहां डेरा डाले रहीं। वहीं, सपा की चुनावी कमान पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने संभाल रखी थी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेताओं की सटीक व्यूह रचना का परिणाम रहा कि चिरगांव सीट उसके खाते में आ गई। इस जीत में विधायक रवि शर्मा की भूमिका अहम साबित हुई। सपा ने यहां से ब्लॉक चुनाव के अनुभवी रामनरेश यादव को उतारा। चुनाव के एलान से पहले सपा उम्मीदवार ने बीडीसी सदस्य जुटाने शुरू कर दिए, लेकिन नामांकन के बाद अचानक भाजपा फ्रंटफुट पर आ गई। इसकी कमान खुद विधायक रवि शर्मा ने संभाली। चिरगांव ब्लॉक के चालीस बीडीसी सदस्य को एकत्रित करके अयोध्यापुरी के पास स्थित एक मैरिज गार्डेन में पिछले दो दिनों से रखा गया था। इन सदस्यों को खुद विधायक रवि शर्मा मतदान आरंभ होने पर एक बस में बिठाकर चिरगांव ब्लॉक पहुंचे। इतने सदस्योें का समर्थन मिलते ही यहां की तस्वीर पलट गई। व्यूह रचना से एक ब्लॉक में कामयाबी मिली लेकिन, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत मोंठ ब्लॉक एवं बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपने गृह विधानसभा के बबीना ब्लॉक में पार्टी को जीत नहीं दिला सके हालांकि मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य अपनी पुत्री को ब्लॉक प्रमुख बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

इसी तरह सपा के रणनीतिकार पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव को भी कामयाबी नहीं मिली। बड़ागांव एवं चिरगांव ब्लॉक के लिए सपा ने जीतोड़ कोशिश की। पूर्व सांसद के घर से 28 सदस्य एक साथ बस में भेजे गए लेकिन, फिर भी सपा के हाथ मायूसी आई। सपा को मोंठ ब्लॉक से कामयाबी जरूरी मिली लेकिन, इस जीत का शिल्पी एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed