{"_id":"5d7418388ebc3e93b4344809","slug":"challan-threat-people-run-rto-office-jhansi-news-jhs1475623192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान का डर, युवा दौड़े आरटीओ दफ्तर की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान का डर, युवा दौड़े आरटीओ दफ्तर की ओर
विज्ञापन
लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की दरें बढ़ने से संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लाइसेंस के लिए औसतन रोजाना सौ से अधिक आवेदन आ रहे हैं। जबकि, पहले ये संख्या पंद्रह से बीस रहती थी।
विज्ञापन
एक सितंबर से लागू हुए एक्ट के बाद पुलिस ने सड़कों पर वाहन चालकों की चेकिंग शुरू कर दी है। इसका खासा असर भी नजर आने लगा है। सड़कों पर पहले जहां इक्का-दुक्का दुपहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट नजर आते थे, अब कई लोगों के सिर पर हेलमेट नजर आने लगे हैं। साथ ही वाहन चालक गाड़ी के कागजात व बीमा भी साथ लेकर चलने लगे हैं। नए नियमों के मुताबिक बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर लगने वाले पांच हजार रुपये के जुर्माने से बचने के लिए लोग लाइसेंस बनवाना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि आरटीओ ऑफिस में इन दिनों लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ जमा हो रही है। सबसे अधिक संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। विभाग की ओर से पहले लर्निंग लाइसेंस दिया जाता है, जिसे छह महीने के भीतर स्थायी कराना होता है। संभागीय परिवहन अधिकारी मुखलाल चौरसिया ने बताया कि इस माह की शुरुआत से ही कार्यालय में लाइसेंस बनवाने आने वालों की भीड़ उमड़ रही है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी आ रहे हैं। जबकि पहले यह संख्या पंद्रह से बीस रहती थी।
विज्ञापन
प्रदूषण व बीमा भी करा रहे
प्रदूषण जांच केंद्रों पर दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक प्रदूषण प्रमाणपत्र व बीमा बनवाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इनमें टैक्सी चालकों की संख्या भी अधिक है। सभी को अधिक जुर्र्माना देने का डर है।
जांच में युवा निशाने पर
महानगर में चल रही वाहन चेकिंग में सबसे ज्यादा युवा ही निशाने पर हैं। पुलिस के प्रतिदिन चालान में युवाओं की ही संख्या अधिक है। इसमें अधिकांश के पास न तो लाइसेंस था और न ही हेलमेट पहने थे। पुलिस का जोर भी लाइसेंस व हेलमेट पर अधिक है।
इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को पहले ड्राइविंग लाइसेंस ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसमें अपना नाम, पता, उम्र और सभी जानकारी भरनी होगी। अपने दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के साथ दिन और समय भी भरना होगा। ड्राइविंग लाइसेंस की फीस ऑनलाइन भरी जाएगी। कार्यालय पहुंचने के बाद ड्राइविंग टेस्ट होगा। इसमेें 10 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें से 6 सवालों का सही जवाब देने पर टेस्ट में पास हो जाएंगे। जिसके बाद आवेदक को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा।
यह है फीस
- लर्निंग लाइसेंस : 350 रुपये
- स्थायी लाइसेंस की फीस - 1000 रुपये
कब मिलेगा
- लर्निग लाइसेंस : कार्यालय से पूरी कार्रर्वाई के बाद 7 दिन में मिल जाता है।
- स्थायी लाइसेंस : स्थायी लाइसेंस 7 दिन में पोस्ट के जरिये घर पर आ जाएगा।
- लाइसेंस रिन्यू : रिन्यू कराने पर भी लाइसेंस 7 दिन में घर पर आ जाता है।