फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Challan for driving vehicle without helmet on car driver

कार चालक का बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने के आरोप में चालान

Sun, 05 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Challan for driving vehicle without helmet on car driver
झांसी। यातायात पुलिस की ओर से चालान किए जाने के अजब-गजब मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों के भीतर ऐसे कई मामले सामने आ चुके जिनमें कार चालक का बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने के आरोप में चालान कर दिया गया जबकि मोटर साइकिल सवार का चालान सीट बेल्ट न बांधने के आरोप में हो गया। गलत चालान होने के बावजूद वाहन चालक मजबूरन यह चालान जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चालान का तरीका बदल दिया है। अब वाहन के नंबर प्लेट की फोटो खींचने के बाद पुलिसकर्मी मोबाइल फोन के जरिए चालान फार्म जनरेट करते हैं। ऑनलाइन ही यह चालान वाहन चालक के पास पहुंच जाता है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद कई सारी गड़बड़ियां सामने आने लगीं। शुक्रवार को पिछोर निवासी इम्तियाज अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आ गया। उसमें हेलमेट न लगाने की वजह से मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत 1000 रुपये का चालान किया गया था जबकि जिस वाहन के नंबर का चालान में जिक्र है वह कार का है। यह देखकर वाहन चालक हैरान रह गया हालांकि फजीहत से बचने को उसने ऑनलाइन माध्यम से चालान जमा कर दिया। ऐसे तमाम मामले रोजाना ही चालान जमा केंद्र में देखने को मिल रहे हैं। वहीं, प्रभारी सीओ ट्रैफिक राजेश सिंह का कहना है ऑनलाइन फीडिंग के दौरान कभी-कभी गलती से गलत नंबर दब जाने से ऐसी गड़बड़ी हो जाती है हालांकि कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है कि चालान काटते समय पर्याप्त सावधानी बरती जाए। उनका कहना है इस तरह का चालान होने पर प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed