फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Certificate course in Vedic Mathematics started in BU

Jhansi News: बीयू में वैदिक गणित का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

Mon, 20 May 2024 03:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Certificate course in Vedic Mathematics started in BU
- 30 छात्र ले सकेंगे प्रवेश, पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे तीन क्रेडिट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में वैदिक गणित का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो गया है। ये कोर्स लेवल-1 और लेवल-2 का है। इसमें 30 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा। कोर्स के लिए बीयू ने ऑनलाइन आवेदन खोल दिए हैं।

स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी ये सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे। सर्टिफिकेट कोर्स के समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि लेवल-1 और लेवल-2 के कोर्स होंगे। लेवल-1 के कोर्स में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पढ़ाई कराई जाएगी। जबकि, लेवल-2 के कोर्स में वैदिक गणित की मूलभूत जानकारी दी जाएगी। जैसे कि अंकगणित, बीज गणित और रेखा गणित विषय कब से शुरू हुए हैं। इनके क्या-क्या सूत्र हैं आदि। सर्टिफिकेट कोर्स में 30 सीट होगी। 45 घंटे का ये कोर्स तीन महीने में पूरा होगा। कोर्स की फीस सिर्फ 1500 रुपये है। उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। कोर्स करने के बाद छात्र को तीन क्रेडिट मिलेंगे।
विज्ञापन


जल्द शुरू हो सकता है डिप्लोमा कोर्स
झांसी। सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू कर सकता है। हालांकि, डिप्लोमा कोर्स अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed