{"_id":"5c72d201bdec227386332ade","slug":"central-government-not-giving-enough-weapons-to-soldiers-says-jyotiraditya-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों को पर्याप्त हथियार नहीं दे रही केंद्र सरकार: ज्योतिरादित्य सिंधिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों को पर्याप्त हथियार नहीं दे रही केंद्र सरकार: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya scindia
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र सरकार पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है कि केंद्र सरकार सैनिकों को अपमानित कर रही है। कितने शर्म की बात है कि सैनिकों के पास हथियार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में उसी दिन जनसभा की थी लेकिन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन नहीं रख सके। जो देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर देते हैं, उनकी सुरक्षा भी नहीं कर सके। प्रधानमंत्री को इसके लिए जवाब देना होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार झांसी आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस बात का भी जवाब दें कि जिस दिन पुलवामा की आतंकी घटना में सैनिक शहीद हुए, वे जिम कार्बेट पार्क में क्या कर रहे थे? देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति काफी गंभीर है। पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार सैनिकों के लिए अपमानजनक रवैया अपना रही है। सैनिकों के पास पर्याप्त हथियार तक नहीं हैं। जनरल फिलिप की रिपोर्ट में जो खामियां बताई गई हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाना जरूरी है। जो लोग देश की सुरक्षा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दे रहे हैं, उनकी सुरक्षा भी सरकार नहीं कर पा रही है। यह बड़ी खेदजनक स्थिति है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ मौजूद रहे।
विज्ञापन