फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   celibrate jhalkari bai jaynti

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई

Sat, 23 Nov 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
celibrate jhalkari bai jaynti
वीरांगना झलकारी की जयंती के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में वैष्‍णवी व झलकारी बाई बनी आयशा?
झांसी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। समाज सेवी संस्थाओं ने कई कार्यक्रम किए। वीरांगना की प्रतिमा और चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया और शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का आजादी की लड़ाई में किया त्याग और बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। वहीं शहर में कोरी समाज ने भव्य शोभायात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

वीरांगना झलकारी बाई सामाजिक चेतना समिति की ओर से लक्ष्मी गेट स्थित मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें झलकारी बाई, पूरन कोरी, कबीर साहेब, संत रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्वरूप बग्घियों पर थे। बैंड बाजों की धुन पर शोभायात्रा नगर में भ्रमण कर किला मार्ग स्थित झलकारी बाई पार्क में पहुंची। यहां मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, आनंद आर्य, केके वर्मा, ओम प्रकाश, ब्रजलाल, डॉ. पुष्पा, राकेश मामा, लक्ष्मण प्रसाद, भगवत प्रसाद आदि ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नंद किशोर नंदी ने झलकारी बाई के जीवन पर गीत गाया।
विज्ञापन

उन्नाव गेट स्थित वीरांगना झलकारी बाई पार्क में बौद्ध झलकारी बाई डॉ. अंबेडकर चेरेटेबिल ट्रस्ट क ी आशा आर्य, पार्वती आर्य ने वीरांगना को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वीरांगना झलकारी बाई कोरी विकास सेवा समिति की युवा विंग, स्वतंत्र जनताराज पार्टी, बुंदेलखंड क्रांति दल, महिला क्रांति दल के सदस्यों ने भी वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने, श्री रघुराज सिंह इंटर कालेज में स्कूल अध्यक्षा विजय लक्ष्मी ने, बसपा के जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने उनसे प्रेेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल पंच कोरी समाज विकास समिति के सत्यपाल कोरी ने कोरी समाज के शिव मंदिर में आयोजन किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अखिल भारतीय कोली कोरी समाज ने भी आयोजन किया। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने भी झलकारी बाई का योगदान बताया। एससी - एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन ने वर्कशॉप स्थित कार्यालय में वीरांगना झलकारी बाई को पुष्प अर्पित किए। कोरी समाज महापंचायत के सदस्यों ने नयापुरा उन्नाव गेट स्थित झलकारी बाई स्मारक में दीप प्रज्ज्वलित किए।
संसद भवन में लगे झलकारी बाई की प्रतिमा
अखिल भारतीय कोली कोरी समाज की बैठक में मांग की कि वीरांगना झलकारी बाई व अवंती बाई की मूर्ति संसद भवन परिसर में लगाई जाए। इस अवसर पर मोहन लाल सिंगरया, पवन गौतम, घनश्याम दास वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर गुरु रवि धर्मशाला नैनागढ़ में हुई बैठक में रेलवे से मांग की गई कि झलकारी नगर के पास नया रेलवे स्टेशन बन रहा है, उसका नामकरण झलकारी नगर स्टेशन किया जाए। इस अवसर पर एनडी गौतम, डीपी बौद्ध, एनडी अहिरवार, राजेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

गुलाबी गैंग ने महारानी लक्ष्मीबाई को दी पुष्पांजलि
गुलाबी महिला उत्थान एजूकेशनल समिति (गुलाबी गैंग) की ओर से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती व समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। समिति की सदस्याओं ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कमांडर हाजरा, नगर कमांडर सपना गुप्ता, कोमल यादव, पुष्पा शिवहरे, अनीता सोनी, संजू रतन, भगवती कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed