फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cctv in roadways bus

रोडवेज की बसों में लगेंगे कैमरें

Fri, 22 Nov 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
cctv in roadways bus
रोडवेज की बसों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे बसों की रफ्तार की रिकार्डिंग भी होगी और कंडक्टरों द्वारा टिकट बनाने में बरती जा रही हेराफेरी पर रोक भी लग जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में ंलाखों लोग सफर करते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए रोडवेज लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में रोडवेज की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी तक वार्मअप कैमरों की निगाह में चेकिंग टीमें निरीक्षण का कार्य कर रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार इससे रोडवेज की बसों की रफ्तार की रिकार्डिंग भी होगी, ताकि वह समय - समय पर जांची जा सके। इसके अलावा जो कंडक्टर टिकट बनाने में हेराफेरी कर रहे हैं उन पर भी अंकुश लग जाएगा। झांसी मंडल परिक्षेत्र में 150 से अधिक बसें हैं, जो कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, ललितपुर एवं ग्रामीण मार्गों पर संचालित हैं। कैमरा लगने से यात्रियों व विभाग को लाभ होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार रोडवेज की बसों में निकट भविष्य में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed