फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cctv

अब 54 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Wed, 16 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 16 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
झांसी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक माह बाद रेलवे स्टेशन की हर जगह कैमरों की निगरानी में रहेगी। स्टेशन पर एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत रेलवे स्टेशन पर 54 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए एक नया कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा, जिसमें आरपीएफ जवान निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन




अभी स्टेशन पर बारह कैमरे लगे हैं, जो सार्थकता को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इन कैमरों को हटाकर हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो सामान का ऐनालिसिस कर सकें। योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों के अंदर व बाहर उच्च क्षमता के कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से रेलवे परिसर, पार्सल, बुकिंग हाल, आरक्षण हाल, सभी प्लेटफार्म, मुख्य द्वार, मुख्य हाल, वेतन कार्यालय आदि पर कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं स्टेशन परिसर में कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही गाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। इस सिस्टम को लगाने के लिए नई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित टीएएस-एसीटी सिस्टम लिमिटेड कंपनी को ठेका दिया गया है। इसके लिए एक नया कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा, जिसमें आरपीएफ जवान निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन




इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा ने बताया कि कैमरे लगने के बाद योजना के तहत मुख्य दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर, बैगेज स्कैनर (सामान जांचने वाली मशीन), रेलवे परिसर में आने वाली गाड़ियों को जांचने के लिए अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम, लाइसेंस प्लेट रीडर (गाड़ियों के नंबर जांचने वाली मशीन) के अलावा परिसर में गाड़ियों के प्रवेश करने वाले स्थानों पर बूम बैरियर भी लगाए जाएंगे। मशीनों द्वारा ओके रिपोर्ट देने के बाद ही गाड़ी को परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed