फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CCTV cameras should be properly installed in banks, said DIG

बैकों में दुरुस्त हों सीसीटीवी कैमरे, बोले डीआईजी

Fri, 22 Nov 2019 04:17 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras should be properly installed in banks, said DIG
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बृहस्पतिवार को डीआईजी ने जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैंक के साथ एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंक अधिकारियों ने र्कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

विज्ञापन


डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि बैंक अधिकारी महत्वपूर्ण लोगों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें। बैंकों में सीसीटीवी कैमरों को रोजाना चेक करें, ताकि स्थिति का पता चलता रहे। सीसीटीवी के डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखें। बैंक में कौन व्यक्ति आ रहा है, कौन जा रहा है, इसके लिए दूसरा डीवीआर अपनी मेज पर रखें।
विज्ञापन


इसके अलावा अलार्म का स्विच भी उनके बैठने के स्थान के पास ही होना चाहिए, ताकि वह किसी वारदात के समय वहीं बैठकर अलार्म बजा सकते हैं। सुरक्षा गार्डों का सत्यापन समय-समय पर होना चाहिए। बैंक अधिकारी इस बात की भी जानकारी रखें कि जिस एजेंसी के सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं वह कंपनी रजिस्टर्ड है या नहीं। बैठक में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एसपी राहुल मिठास ने भी कई जानकारियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed