फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CCTV cameras installed in police stations and outposts in Jhansi are not working properly

ये UP पुलिस है साहब: थानों में कुछ भी करे... ऊपर वाले भी नहीं देख पाएंगे, क्योंकि यहां बंद पड़ी है 'तीसरी आंख'

Wed, 25 Jan 2023 07:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2023 07:30 AM IST
सार

वर्ष 2019 में झांसी के 26 थानों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें एक कैमरा थाने के गेट पर जबकि दूसरा कैमरा जीडी कार्यालय में लगाया गया। इन कैमरों को थाने में आने जाने वालों के साथ ही हवालात की निगहबानी करने के इरादे से लगाया गया था।

विज्ञापन
CCTV cameras installed in police stations and outposts in Jhansi are not working properly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में पुलिस की निगरानी आसान नहीं है। थाने और चौकियों में क्या हो रहा है यह कोई नहीं जान पाएगा। हालांकि शासन स्तर से इसकी व्यवस्था की गई थी। हर थाने के गेट और जीडी आफिस में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों को नेटवर्क के जरिए पुलिस मुख्यालय से जोड़ दिया गया था ताकि ऊपर बैठे लोग थानों की हर गतिविधि पर निगाह रख सकें लेकिन यहां तो कैमरे ही खराब हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि कमजोर नेटवर्क के कारण कैमरे सही से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के हर पुलिस थाने पर निगरानी रखने के लिए दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों को सीधे लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से जोड़ा गया। मंशा थी कि हर थाने की गतिविधि पर लखनऊ की निगाह रहे। लेकिन थानों में तो तीसरी आंख भी फेल हो गई है। ग्रामीण इलाकों के थानों में लगे कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में अगर थानों के भीतर कोई घटना घटती है तब उसका रिकार्ड इन कैमरों में नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


तीन साल पहले लगाए गए थे 26 थानों में कैमरे
वर्ष 2019 में झांसी के 26 थानों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें एक कैमरा थाने के गेट पर जबकि दूसरा कैमरा जीडी कार्यालय में लगाया गया। इन कैमरों को थाने में आने जाने वालों के साथ ही हवालात की निगहबानी करने के इरादे से लगाया गया था। इसी वजह से इनको मुख्यालय से जोड़ा गया। दिलचस्प बात यह कि थानों में सीसीटीवी कैमरे तो लग गए लेकिन, नेटवर्क न होने से यह कैमरे कनेक्ट ही नहीं हो पाते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि टोड़ीफतेहपुर, गरौठा, टहरौली, ककरबई, लहचूरा, कटेरा, सकरार समेत अन्य इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति खराब है। इस वजह से ग्रामीण इलाकों के थानों में सीसीटीवी कैमरों को कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-एक
पाली थाने का कैमरा मिला था खराब
झांसी। 3 मई 2022 को ललितपुर जनपद के पाली थाने में थानाध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। यह मामला प्रदेश भर में गूंजा था। जब इस प्रकरण की जांच शुरू हुई और थाने का सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो पता चला कि कैमरा महीनों से खराब पड़ा है। बताया गया कि पिछले कई महीने से कैमरा खराब था।

केस-दो
महरौनी थाने का कैमरा भी बंद मिला था
झांसी। 6 मई 2022 को महरौनी थाने में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में एक महिला दरोगा और सिपाही को सस्पेंड किया गया था। राज्य महिला आयोग की टीम ने भी इसका संज्ञान लिया था। जब पुलिस अफसरों ने जांच शुरू की तो यहां भी कैमरा खराब मिला था। महीनों से खराब था।

केस-तीन
उल्दन थाने में भी काम नहीं कर रहा कैमरा
झांसी। 22 जनवरी 2023 को झांसी के उल्दन थाने में चोरी के मामले में थाने लाए गए बिजना गांव के पुष्पेंद्र ने गले पर चाकू से वार कर लिया था। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है। इस मामले की भी जांच की जा रही है। लेकिन यहां भी सीसीटीवी कैमरा खराब है। वह काम ही नहीं कर रहा है।

सभी जनपदों में चेक कराए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
झांसी। डीआईजी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनको दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी भी विभाग के लोगों की ही है। कहां कहां कैमरे खराब हैं इसकी समीक्षा की जाएगी। अगर कहीं कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है तो उसे भी चेक कराया जाएगा।

थानों में चल नहीं रहे अब चौकियों में भी लगेंगे कैमरे
कोतवाली के छह, नवाबाद के 11, सीपरी बाजार के छह, महिला थाना के दो, प्रेमनगर के चार, रक्सा के एक, बबीना के दो, बड़ागांव, बरुआसागर, एरच एवं उल्दन के एक-एक समेत मऊरानीपुर थाने के अंतर्गत कुल तीन पुलिस चौकियां आती हैं। इन सभी पुलिस चौकियों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed