{"_id":"5c5c98a4bdec2273a2563693","slug":"cctv-camera-increase-in-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बढ़ाएगा ‘तीसरी आंख’ का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बढ़ाएगा ‘तीसरी आंख’ का दायरा
Fri, 08 Feb 2019 02:14 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
railway ncr jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां भी अपना सूचना तंत्र मजबूत करती जा रही हैं। इसी के तहत आरपीएफ ने मंडल के 12 और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। प्रस्तावित योजना को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भागमभाग होने से अपराधियों को अपने काम को अंजाम देना आसान होता है। दूसरा महिला यात्रियों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। इस कारण रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदा होती जा रही हैं। हर छोटे-बड़े स्टेशन पर सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां सूचना तंत्र को मजबूत करने में लगी हुई हैं।
झांसी व ग्वालियर स्टेशन को कैमरों की जद में लेने के बाद अब मंडल के 12 और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इन स्टेशनों में मुरैना, डबरा, दतिया, महोबा, खजुराहो, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, अतर्रा, उरई, ललितपुर व बबीना शामिल हैं। योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों के अंदर व बाहर उच्च क्षमता के कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
आरपीएफ कमांडेंट सारिका मोहन ने बताया कि निर्भया योजना के तहत यह कैमरे लगने हैं। साथ ही झांसी और ग्वालियर पर लगे कैमरों की समीक्षा करनी है। इनमें कई कैमरे बेतरतीब लगे हैं, जिनका लाभ जांच में नहीं मिल पा रहा है।