{"_id":"619010d9b665a86bbb582fa4","slug":"cbse-board-exam-will-be-held-at-15-centers-in-jhansi-jhansi-news-jhs2087145144","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में 15 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में 15 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। 30 नवंबर से शुरू होने वाली सीबीएसई की परीक्षा के लिए बोर्ड ने केंद्र घोषित कर दिए हैं। झांसी में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं, जिसे छात्रों ने डाउनलोड करना शुरू कर दिया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-वन परीक्षा 30 नवंबर से ओएमआर शीट पर होगी। पहली बार परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जा रही है। परीक्षा के लिए झांसी में 15 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना कैंट, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल, शियरवुड कॉलेज, सन इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मदर सीता पब्लिक स्कूल, द ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सेंटर जेवियर्स स्क्ूल, सेंटर मेरी स्कूल, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय-1, केंद्रीय विद्यालय-2, केंद्रीय विद्यालय-3 शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड की झांसी समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा के दौरान इस बार फ्लाइंग स्क्वॉयड कभी भी औचक निरीक्षण करेगा। पहले बिना बताए उड़ाका दल नहीं पहुंचता था। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों को ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया जाएगा।
हर केंद्र पर होंगे 250 से 350 परीक्षार्थी
समन्वयक के मुताबिक हर केंद्र पर 250 से 350 परीक्षार्थी होंगे। हर कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा।