फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   case on husband and his family

विवाहिता को घर से निकालने पर मुकदमा

Fri, 30 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)।   नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना मोंठ के ग्राम बम्हरौली आजाद नगर निवासी वंदना यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी शादी 29 नवंबर 2012 को भाण्डेर सिकंदरपुरा निवासी शिव सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे थे। पीड़िता को माता पिता अथवा अन्य मायके वालों से मिलने पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विगत 30 अगस्त 2015 को वंदना का पति शिव सिंह वंदना को मोंठ के शाहपुर बस स्टैण्ड पर छोड़कर चला गया। इसके बाद से वंदना अपने पिता रामेश्वर प्रसाद के घर ग्राम बम्हरौली आजाद नगर में रह रही थी। आरोप है कि विगत 27 अक्तूबर 2015 को वंदना का पति शिव सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ बम्हरौली आया और शिव सिंह ने वंदना एवं उसके पिता रामेश्वर प्रसाद के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना का छोटा भाई कृष्ण पाल बीच बचाव करने आया तो उसे जबरन घसीटकर अपने साथ कार में डालकर कुछ दूर तक ले गया। जाते-जाते शिवसिंह ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। विपक्षी उसके भाई को कुछ दूर पर धकेल कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शिव सिंह, ससुर पर्वत सिंह, सास एवं ननद के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed