फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against Principal for accused of misbehaving with a student in Jhansi s Sadar Bazar

14 साल की उम्र में ये सब सहा: छात्र से गंदी बातें करता प्रिंसिपल... किशोर रहता था उदास, आपबीती सुन परिजन सन्न

Sat, 28 Jan 2023 08:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Jan 2023 08:54 AM IST
सार

छात्र के पिता के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य के कहने पर उन्होंने अपने पुत्र को हाल ही में छात्रावास में शिफ्ट किया था। चार जनवरी को सर्दी की छुट्टी होने पर पुत्र घर लौटा था। घर पर वह उदास रहता था।

विज्ञापन
Case filed against Principal for accused of misbehaving with a student in Jhansi s Sadar Bazar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के सदर बाजार थाना इलाके में स्थित रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (आरएलपीएस) के प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्र के साथ गंदी बातें करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

रानी महल क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी का 14 वर्षीय पुत्र रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। पिता के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य के कहने पर उन्होंने अपने पुत्र को हाल ही में छात्रावास में शिफ्ट किया था। चार जनवरी को सर्दी की छुट्टी होने पर पुत्र घर लौटा था। घर पर वह उदास रहता था। 16 जनवरी को कारोबारी पिता अपने पुत्र को लेकर दोबारा हॉस्टल पहुंचे। लेकिन, वह वहां रहने को राजी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन ने समझाबुझाकर उसे हॉस्टल में रहने को कहा। कारोबारी ने बताया कि इसके बाद उसके पुत्र का फोन आया, जिसके जरिये उसने बताया कि प्रधानाचार्य उसके साथ गंदी बातें करते हैं। यह सुन व्यापारी सकते में आ गया और पुत्र को छात्रावास से अपने घर ले आया। मंगलवार को पिता ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की थी।

विज्ञापन

एसपी सिटी राधेश्याम राय के मुताबिक पिता की तहरीर पर सदर बाजार थाने में प्रधानाचार्य शुभेंदु सरकार के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 एवं पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। विवेचना में तथ्य मिलने पर आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed