{"_id":"60e5db0c8ebc3eacd955755f","slug":"case-filed-against-father-who-chained-his-daughter-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बेटी को जंजीरों से जकड़ने वाले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बेटी को जंजीरों से जकड़ने वाले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 07 Jul 2021 10:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:19 PM IST
सार
दरअसल, दूसरे धर्म के युवक से शादी करने पर अड़ी युवती को उसके पिता ने मंगलवार को लोहे की जंजीरों से जकड़कर घर में कैद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को मुक्त कराकर थाने पर ले आई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी जिले की कोतवाली इलाके में कोतवाली पुलिस ने बेटी को बंधक बनाने के आरोप में पिता मुकरयाना निवासी अहमद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, दूसरे धर्म के युवक से शादी करने पर अड़ी युवती को उसके पिता ने मंगलवार को लोहे की जंजीरों से जकड़कर घर में कैद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को मुक्त कराकर थाने पर ले आई थी। थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने युवती को समझाने की तमाम कोशिशें की थीं, लेकिन वो मानी नहीं और प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ी रही।
बेटी की जिद के आगे पिता भी झुक गया और उसने अपनी सहमति जता दी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने बेटी को बंधक बनाने के आरोप में पिता मुकरयाना निवासी अहमद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।