फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   carosin

50 हजार घरों में केरोसिन से नहीं जलेगा चूल्हा

Wed, 15 Jan 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
carosin
झांसी। नगरीय क्षेत्र के 50 हजार घरों में अब केरोसिन से चूल्हा नहीं जल सकेगा। शासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने नगर क्षेत्र की राशन दुकानों पर केरोसिन का वितरण बंद कर दिया है। इसे लेकर तमाम गरीब परिवारों के लोग दिक्कत में हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भी कई परिवारों को केरोसिन का वितरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद से राशन वितरण प्रणाली में लगातार कई बदलाव किए जा रहे हैं। राशन दुकानों पर चीनी का वितरण पहले से ही बंद किया जा चुका है। अब केरोसिन का वितरण भी बंद कर दिया गया है। शासन के नए नियम के मुताबिक केवल उन्हीं परिवारों को केरोसिन मिलेगा जिनके यहां बिजली और गैस का कनेक्शन नहीं है। विभाग ने शासन को जिले के 50 हजार परिवारों की रिपोर्ट भेजी है। साथ ही नगरीय क्षेत्र के लिए आंवटित किए गए केरोसिन के कोटे को विभाग ने सरेंडर कर दिया है। नई व्यवस्था से जहां विभाग पर लाखों रुपये का बोझ कम होगा, वहीं गरीबों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में भी वितरण बंद करने की तैयारी
शासन ने बीते महीने ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। जिसमें करीब एक लाख परिवार ऐसे पाए गए जिनके यहां बिजली और गैस कनेक्शन हैं। यहां भी केरोसिन का वितरण बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर रोज होती है नोकझोंक
जिले में तमाम कार्डधारकों को केरोसिन का वितरण बंद करने की जानकारी नहीं है। ऐसे में रोज राशन दुकानों पर कार्डधारक और डीलरों में नोकझोंक होती है। अधिकारियों ने इसे लेकर दुकानों पर सूचनाएं भी चस्पा की हैं।

इनका कहना है
शासन ने गैस और बिजली कनेक्शन धारक परिवारों को केरोसिन का वितरण बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते नगरीय क्षेत्र में वितरण बंद कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी कई कार्डधारकों को भी केरोसिन नहीं दिया जा रहा है।
तीर्थराज यादव, डीएसओ
कहते हैं आंकड़े
200 राशन दुकानें हैं नगरीय क्षेत्र में
125057 कार्डधारक हैं नगरीय क्षेत्र में
115797 पात्र गृहस्थी कार्डधारक
9078 अंत्योदय कार्डधारक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed