फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Carcus me Videshi kalakar dikha rahe khel

सर्कस में विदेशी कलाकार दिखा रहे हैरतअंगेज खेल

Sun, 14 Jun 2015 12:59 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Carcus me Videshi kalakar dikha rahe khel
सर्कस के इतिहास में ग्रेट जेमिनी सर्कस का 50 वर्ष का गौरवमयी इतिहास है। सर्कस में अफ्रीकन, केन्याई व चायनीज कलाकार हैरतअंगेज खेल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सर्कस के मैनेजर कृष्णा ने बताया कि अपने 50 सालों के दौरान भारत के सभी प्रांतों  के अलावा श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि में यह सर्कस अपने जानवरों के साथ नए- नए खेल प्रस्तुत कर चुका है। हाथी मेरा साथी, टार्जन व अन्य फिल्मों में ग्रेट जेमिनी सर्कस के कलाकार व जानवरों का योगदान रहा है। सर्कस में जोकर हैं जो हमेशा दर्शकों को हंसाने और भरपूर मनोरंजन कराते हैं। घोड़े, कुत्ते व आस्ट्रेलियन तोते द्वारा विभिन्न प्रकार के अनहोने कर्तव्य दिखाए जाते है जो दर्शकों को पसंद आते हैं। सर्कस का मुख्य आकर्षण अफ्रीकन, केन्याई व देश- विदेश के कलाकारों द्वारा फ्लाइंग ट्रपिश, रिंग आफ डेथ, गन शूटिंग, बैलेंसिंग ट्रेपिस, फायर डांस, रिंग डांस, स्प्रिंग नट, ग्लोब के अंदर मोटर साइकिल व जीप द्वारा ऊंची छलांग लगाना सराहनीय है। सर्कस प्रतिदिन तीन शो अपराह्न एक बजे, शाम चार बजे व सात बजे चलाया जा रहा है। जनता की सुविधा के लिए हर क्लास के गेट अलग- अलग बनाए गए हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed