{"_id":"b4d06a5babfab4443a4709927bb4f42d","slug":"captive-woman-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर महिला से बलात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर महिला से बलात्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने मजदूर महिला को जंगल में बंधक बनाकर बलात्कार किया। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला बांदा निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ अहमदाबाद में मजदूरी करती है। तीन मई की सुबह वह अहमदाबाद से झांसी रेलवे स्टेशन पर आई। बांदा जाने वाली ट्रेन में समय होने की वजह से वह स्टेशन के बाहर एक दुकान पर आकर चाय पीने लगी। तभी रक्सा के गांव मवई निवासी राजेंद्र पाठक पुत्र स्वामी प्रसाद पाठक उसके पास आकर बैठ गया। बातों के झांसे में लेकर वह उसे रक्सा ले गया, जहां तीन दिन बंधक बनाकर रखा।
गांव में मामला खुलता देख वह उसे अहमदाबाद की ट्रेन में बैठाने की कहकर निकला और रास्ते में जंगल में ले जाकर बलात्कार किया। किसी तरह चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने पति को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी। मंगलवार को दंपति ने थाने पर आकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राजेंद्र पाठक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।