फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cantener burn people disturb

कंटेनर में लगी आग से मची अफरा-तफरी

Tue, 06 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cantener burn people disturb
झांसी। कंटेनर में आग लगने से सोमवार को ग्वालियर रोड पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा होने से काफी देर तक यातायात भी बाधित बना रहा। पुलिस को स्थिति संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

चैन्नई से कारें लेकर आए एक कंटेनर में ग्वालियर रोड पर सिमरधा में आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक कंटेनर को सर्विस रोड पर खड़ा कर रहा था। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से कंटेनर में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई। करंट की चपेट में आने से कंटेनर के चालक मो. आलम की मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के क्षेत्रों के लोग भी सड़क पर इकट्ठा हो गए। इससे वहां यातायात बाधित हो गया। जबकि, ग्वालियर, शिवपुरी व कानपुर की ओर वहां लगातार भारी वाहन आते जा रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ वाहनों का आवागमन सुचारु कराया तथा भीड़ को तितर-बितर किया। गनीमत ये रही कि कंटेनर में आग सर्विस रोड पर लगी थी। बीच सड़क पर यदि ये हादसा होता तो हालात और भी बिगड़ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed