फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Candidate are troubled becouse of server

सरवर की गड़बड़ी से प्रत्याशियों में हड़बड़ी

Sat, 11 Nov 2017 12:16 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 11 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Candidate are troubled becouse of server
Candidate are troubled becouse of server - फोटो : demo
नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को सरवर न आने से प्रत्याशी फार्म भरने के लिए परेशान रहे। सुबह दस बजे से ही नामांकन करने वालों का बुंदेलखंड महाविद्यालय में आना शुरू हो गया था। स्थिति यह बनी कि दिन में 12 बजे सभी नामांकन कक्षों में प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। उन्हें डर था कि कहीं उनका नंबर आने से पहले समय न निकल जाए। जैसे तैसे सरवर मिला तो नामांकन करने के बाद इसकी रसीद पाने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ा, क्योंकि ऑनलाइन फीडिंग होने के कारण सरवर बार-बार हैंग हुआ।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी के कुछ प्रत्याशियों ने एक दिन पहले नामांकन कर दिए थे, लेकिन जो बकाया रह गए थे उन्होंने शुक्रवार को नामांकन किया। इसमें बहुजन समाज पार्टी से वार्ड नंबर दो तालपुरा प्रथम से पूर्व पार्षद चंद्रभान आदिम की पत्नी राजकुमारी आदिम, वार्ड 18 तालपुरा द्वितीय से निवर्तमान पार्षद आनंद साहू की पत्नी जयंती साहू ने नामांकन किया। कांग्रेस से वार्ड 20 गुदरी से सौरभ साहू, वार्ड 19 बंगला घाट से शीतल साहू, वार्ड 27 डड़ियापुरा से दुलीचंद्र कुशवाहा, वार्ड 22 बिजौली से नसरीन बेगम, वार्ड 30 अलीगोल प्रथम से रामदुलारी कुशवाहा, वार्ड 39 बाहर दतिया गेट प्रथम से अजीदा मकरानी, वार्ड 32 से निर्दलीय अलका खरे, वार्ड 34 नईबस्ती द्वितीय से समाजवादी पार्टी के शैलेंद्र सिंह गौर, वार्ड 59 डरू भौंड़ेला से पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी और वार्ड 32 पिछोर से अलका खरे ने निर्दलीय नामांकन किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी से वार्ड एक से सरोज खटीक, 19 से ममता अरविंद कल्लू पुरी, चार से इंदु वर्मा, पांच से हेमंत ठाकुर, छह से प्रदीप कप्तान, सात से दुर्गा देवी कुशवाहा, आठ से कांति छत्रपाल वर्मा, 10 से अरविंद राय, 11 से प्रदीप खटीक, 12 से चंदन कनौजिया, 13 से द्रोपदी पाल, 14 से पूर्व पार्षद किशोर कुमार वर्मा, 15 से कपिल, 16 से अनूप करौसिया, 18 से गीता देवी वाल्मीकि,  34 से अमन मिश्र, 35 से सरला सैनी, 36 से सचिन मिश्रा, 20 से पूर्व पार्षद जुगल किशोर शिवहरे, 21 से मंजूलता सक्सेना, 22 से श्रीमती राजपूत, 23 से नीतीश शर्मा, 24 से कल्लो देवी, 25 से रवि शर्मा, 43 से दिनेश प्रताप सिंह, 44 से राजेश त्रिपाठी, 45 से निवर्तमान पार्षद कनक शिवहरे, 46 से संजय चड्ढा, 47 से नीरज गुप्ता, 53 से निवर्तमान पार्षद लखन कुशवाहा, 54 से रमा कुशवाहा, 55 से सुनील नैनवानी, 56 से शशांक त्रिपाठी, 57 से मनोज शर्मा समेत अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी से वार्ड 16 मसीहागंज से निवर्तमान पार्षद महेश गौतम, 21 सिमरधा से दीपमाला अहिरवार, 25 बगीचा पुलिया नंबर नौ शाहिद मंसूरी, 26 ईसाईटोला द्वितीय से तरुण विमल अहिरवार, 27 डड़ियापुरा द्वितीय से बालकिशन कुशवाहा, 33 बाहर ओरछा गेट द्वितीय से रेखा कुशवाहा, 34 नईबस्ती द्वितीय से वरुण भार्गव, 35 नंदनपुरा प्रथम से कमर खातून, 36 प्रेमगंज द्वितीय उमेश जोशी, 37 बाहर दतिया गेट द्वितीय से रोहित गौतम, 40 आजादगंज से सुरेंद्र कुशवाहा, 44 सिविल लाइन उत्तरी भाग से प्रदीप मिश्रा गब्बर, 45 छनियापुरा से अब्दुल जावेद, 47 तलैया से मनीष कोष्टा, 50 डड़ियापुरा प्रथम से महेश कुशवाहा, 51 सिविल लाइन दक्षिणी भाग द्वितीय इकराम अहमद, 53 बाहर खंडेराव गेट से महेंद्र वाल्मीकि, 54 बाहर ओरछा गेट प्रथम से नफीसा बेगम, 59 डरू भोंडे़ला से कृष्णा शर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed