{"_id":"61fd7f707c3dc56721599afd","slug":"cancer-can-be-cured-by-timely-treatment-jhansi-news-jhs2143650115","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर इलाज कराने से ठीक हो जाता कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर इलाज कराने से ठीक हो जाता कैंसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विश्व कैंसर दिवस पर तमाम संगठनों से संगोष्ठी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि समय पर इलाज कराने से इस बीमारी से जंग जीती जा सकती है।
बिपिन बिहारी महाविद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर एनएसएस की ओर से निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने बीमारी के लक्षण, बचाव के बारे में लिखा। विश्व कैंसर दिवस के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों ने पोस्टर के जरिए इस खतरनाक बीमारी की जानकारी और बचाव को दर्शाया। प्राचार्य डॉ. टीके शर्मा, समन्वयन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ. शिवम वाजपेयी, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. सुरभि यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सिप्पी दसानी, डॉ. किशोर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. केएम अग्रवाल, डॉ. एमए अंसारी मौजूद रहे।
जीवनधारा फाउंडेशन और हाइडलबर्ग सीमेंट की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर गुरुनानक खालसा स्कूल के पास चिकित्सा परामर्श दिया और दवा वितरण किया। डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह से हर उम्र के लोगों को बीमारियों के चलते परेशानी होती है। इस वजह से आपका अस्पताल आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान डॉ. आरके बादल, डॉ. पीयूष नायक, डॉ. रंजना सिंह बुंदेला, सीमा शर्मा, सोम तिवारी, रितेश कुशवाहा, विवेक कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
वीरांगना क्लब ने संगोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि भारत में ऐसे बहुत अस्पताल हैं, जो गरीबों का इलाज नि:शुल्क करते हैं। दीपक कश्यप ने कहा कि कैंसर बीमारी होने पर घबराए नहीं, पूरा परिवार रिश्तेदार मिलकर योजना बनाएं। डटकर मुकाबला करें और कैंसर बीमारी को हराएं। वसीम शेख, अभिनव अग्रवाल, प्रदीप झा, पवन शर्मा, अभिषेक शर्मा, सचिन साहू, रामकुमार कुशवाहा, अंकेश अग्रवाल, संतोष श्रृंगीरिषी, जेके वर्मा, मो. इम्तियाज मौजूद रहे।