फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Canals will continue until the end of December

दिसंबर के अंत तक चलती रहेंगी नहरें

Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Canals will continue until the end of December
झांसी। किसानों की मांग को देखते हुए सिंचाई विभाग अब पानी की उपलब्धता के आधार पर दिसंबर के अंत तक बेतवा से जुड़ी नहरों में पानी जारी रखने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मध्य प्रदेश से पानी मांगा गया है। वहीं, नहरें चलने के सवा माह बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


बेतवा नहर प्रणाली में माताटीला बांध से पानी छोड़ा जाता है। यह पानी ढुकुवां व पारीछा बांध से आगे बढ़ने के बाद बेतवा से जुड़ी नहरों की मदद से झांसी जनपद के अलावा जालौन व हमीरपुर तक पहुंचता है। ढुकुवां बांध से मध्य प्रदेश के दतिया केनाल को पानी मिलता है।
विज्ञापन


माताटीला बांध में पानी की उपलब्धता कम होने के कारण इस बार 77 दिन की जगह 63 दिन का रोस्टर बनाया गया है। पंद्रह अक्तूबर से निर्धारित रोस्टर के हिसाब से नहरों का संचालन चल रहा है। इस हिसाब से 16 दिसंबर तक नहरें चलनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, झांसी, जालौन व हमीरपुर में नहरों का जो जाल बिछा हुआ है, उस हिसाब से टेल फीडों की संख्या करीब चार सौ है। यही कारण है कि सवा महीने से अधिक गुजरने के बाद भी सभी टेल फीड तक पानी नहीं पहुंच सका है। इस कारण सैकड़ों किसान रबी की फसल को पहला पानी नहीं दे सके हैं।

किसानों की परेशानी को देखते हुए सिंचाई विभाग दतिया को दिए जाने वाले पानी की कटौती करने की रूपरेखा बना रहा है। इसके लिए मध्य प्रदेश के अधिकारियों से बात की जा रही है कि अगर उन्हें अधिक पानी की आवश्यकता नहीं है तो वह उन्हें दे दें।


इस पानी के मिलने पर नहरों को दिसंबर माह के अंत तक चलाने में आसानी हो जाएगी। इससे किसानों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बेतवा एमएल अग्रवाल ने बताया कि इसका पूरा प्रयास चल रहा है कि नहरें दिसंबर के अंत तक चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed