फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By eating two handfuls of rice, Krishna made Sudama the owner of two worlds

Jhansi News: दो मुट्ठी चावल खाकर कृष्ण ने सुदामा को बना दिया था दो लोक का मालिक

Wed, 28 May 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
By eating two handfuls of rice, Krishna made Sudama the owner of two worlds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदरवारा खुर्द। ग्राम लखावटी में आयोजित विष्णु महायज्ञ चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस कथा व्यास पं. रामजीवन पस्तोर ने सुदामा चरित की कथा सुनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने सुदामा के दो मुट्ठी चावल खाकर उन्हें दो लोक का मालिक बना दिया था।

अंतिम दिवस की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि सच्चा मित्र वही है, जो विपत्ति में काम आए। कृष्ण ने सुदामा का विपत्ति में साथ दिया था। कृष्ण-सुदामा की मित्रता आज भी दुनिया में अनूठा उदाहरण बनी हुई है। इस दरम्यान श्रद्धालुओं ने विष्णु महायज्ञ में आहुतियां दीं। जबकि, सायंकाल रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन हुआ। बुधवार को भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर ओमनारायण शर्मा, प्रमोद कोटेदार, कमल शर्मा, अरविंद तिवारी, मोहित शर्मा, बबलू शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विक्की महाराज, रवि शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा आदि आदि उपथित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed