{"_id":"5d8d19828ebc3e012c652eef","slug":"bussniss-man-s-son-hang-himself-jhansi-news-jhs148991429","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के पुत्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के पुत्र ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी के पुत्र ने लगाई फांसी
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हार्डवेयर कारोबारी के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका देख पिता की हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। खबर मिलते ही व्यापारियों का भी घर पर जमावड़ा लगा रहा। देर शाम पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटाने रही। हालांकि, इसका पता नहीं चल सका।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित मसीहागंज निवासी राजकुमार अग्रवाल की टंडन मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। उनके पुत्र अंकुर अग्रवाल (30) भी अपने पिता का हाथ बंटाते हुए दुकान पर बैठते थे। राजकुमार अपने परिवार के साथ मसीहागंज स्थित तीन मंजिला मकान में रहते हैं। दूसरी मंजिल पर उनका पुत्र अंकुर अग्रवाल पत्नी व बच्चों के साथ रहते थेे। बुधवार रात दुकान पर वह पिता के साथ घर पहुंचे। खाना खाकर वह अपने कमरे में सो गए। सुबह उठकर वह तीसरी मंजिल पर बने बरामदे में चले गए। इसी दौरान मौका पाकर कुंदे के सहारे रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके घर का नौैकर कपड़े डालने बरामदे में पहुंचा, तभी अंकुर को फांसी पर लटका देख घबरा गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर अंकुर के पिता भी मौके पहुंचे, जहां अंकुर को फांसी पर लटका देख उनकी हालत बिगड़ गई।
सूचना मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता मौके पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों से घटना की जानकारी भी ली, लेकिन पता नहीं चल सका। देर शाम पुलिस घटना के कारण जानने में जुटी रही। उधर, खबर मिलते ही व्यापारी भी मृतक के घर पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस के अनुसार मृतक की कुछ साल पहले शादी हुई थी, उसके एक पुत्र भी है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी रहीं।