फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Businessmen suicides

व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

Fri, 18 Oct 2019 07:13 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
Businessmen suicides
फांसी - फोटो : social media

सीपरी बाजार के आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में रहने वाले एक व्यापारी ने बुधवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उनका शव रोशनदान पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार के आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में अखिलेश कुमार शुक्ला अपने तीन पुत्र शरद, दीपक व अनुज के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके बड़े पुत्र शरद शुक्ला ने क्षेत्र में ही शुक्ला बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से कारोबार खोल रखा था। शरद की पत्नी श्यामा, पुत्र वीर  व शिवम हैं। बुधवार की रात शरद ने दूसरी मंजिल के खाली कमरे के रोशनदान पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह परिजनों ने उनका शव फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शरद के छोटे भाई अनुज ने बताया कि घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य के चलते परिवार के सभी सदस्य पहली मंजिल पर बने कमरों पर ही सो रहे हैं। उनके भाई आधी रात के बाद अचानक ऊपर के कमरे में सोने चले गए। सुबह सात बजे दरवाजा खटखटाया, पर उन्होंने गेट नहीं खोला। सोचा की सो रहे होंगे, थोड़ी देर में जाग जाएंगे। सुबह साढ़े आठ बजे जब राजमिस्त्री काम करने आए, तब दोबारा गेट खटखटाया गया।


इस बार भी अंदर से कोई आवाज न आने पर उन्होंने पड़ोसी की छत पर जाकर अंदर कमरे में देखा तो उनके भाई का शव रोशनदान से नीचे फंदे पर लटका रहा था। उन्होंने बताया कि उनके भाई का सामान्य रूप से जीवन चल रहा था। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? किसी की समझ में नहीं आ रहा है। मालूम हो कि, पिछले चार महीने के भीतर सीपरी बाजार क्षेत्र में व्यापारी द्वारा फांसी लगाने की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed