फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   businessman hanged himself

व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 05 Mar 2022 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
businessman hanged himself
बंगरा (झांसी)। बंगरा निवासी व्यवसायी ने घर की दूसरे मंजिल पर सरिया के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पहली पत्नी ने भी कुछ वर्ष पहले इसी जगह फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या की वजह से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी के थाना धमना के टहरका गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा कस्बे में जनरल मर्चेंट की दुकान चलाता था। उसकी दुकान अच्छी चलती है। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। रात करीब साढ़े बारह बजे उठकर वह घर के ऊपरी मंजिल पर चला गया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं लौटा तब पत्नी ने ऊपर जाकर देखा। यहां महेंद्र का शव सीढ़ी पर निकली सरिया में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर पत्नी चीख उठी। शोर होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मौके पर उल्दन पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उल्दन थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया के मुताबिक परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। उनका कहना है कि महेंद्र मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसकी पहली पत्नी ने भी इसी घर में आत्महत्या की थी। महेंद्र के पहली पत्नी से दो लड़कियां हैं जबकि दूसरी पत्नी से एक लड़का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed