{"_id":"592f1d134f1c1ba915bdda17","slug":"buseniss","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के लिए आफत बना ‘आउट ऑफ बांड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के लिए आफत बना ‘आउट ऑफ बांड’
jhansi
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिनों से बबीना के बाजार में लगा ‘आउट ऑफ बांड’ का बोर्ड व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सैन्य अफसरों का आदेश दर्शाते इस बोर्ड के कारण फौजी बाजार से खरीदारी नहीं कर रहे हैं, इससे व्यापारी परेशान हैं। सैन्य अफसर इस संबंध में किसी से बात नहीं कर रहे हैं और प्रशासन भी समस्या के समाधान में अपनी रुचि नहीं दिखा रहा है।
टपरियन गांव के मार्ग को लेकर सेना और ग्रामीणों के विवाद तथा सेना के आला अधिकारी की पत्नी से बडे़ व्यापारी का विवाद के कारण अफसरों ने 15 दिन पहले बाजार में ‘आउट ऑफ बांड’ का बोर्ड लगवा दिया था। यह बोर्ड सैन्य अफसरों का यह आदेश होता है कि फौजी बाजार से सामान नहीं खरीदेंगे। ‘आउट ऑफ बांड’ के कारण बबीना का 70 फीसदी बाजार प्रभावित हुआ है। यहां प्रमुख खरीदार फौजी ही हैं, उनके दुकानों पर न आने से व्यापारी परेशान हैं।
व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष राकेश सोनी का कहना है कि बबीना का व्यापार सेना पर ही पूरी तरह से निर्भर है अगर जल्द प्रतिबंध के विषय में प्रशासन द्वारा कुछ नहीं किया गया तो व्यापारी परेशान हो जाएंगे। वहीं व्यापारी नेता फूल चंद राय का कहना है कि प्रशासन कोई पहल नहीं करता तो हम इस समस्या से रक्षा मंत्री को अवगत कराएंगे। इस समस्या के बारे में हमने सेना के अफसरों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।