{"_id":"6233353cd2b36b51ba537f41","slug":"bus-trampled-young-man-crossing-road-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सड़क पार कर रहे युवक को बस ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत
Thu, 17 Mar 2022 06:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:49 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के सिकंदरा गांव का रहने वाला नीरज आदिवासी झांसी में कानपुर हाईवे पर स्थित बराठा गांव में रहता था। वह शहद को फेरी लगाकर बेचने का काम करता था। बुधवार को वह घर लौट रहा था। रास्ते में कानपुर हाईवे को पार करते समय बस ने उसे रौंद दिया। जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के सिकंदरा गांव निवासी नीरज आदिवासी को हाईवे पार करते समय बस ने रौंद दिया। हादसे में नीरज की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के सिकंदरा गांव निवासी नीरज आदिवासी (28) अपने कुनबे के साथ कई सालों से झांसी में कानपुर हाईवे पर स्थित बराठा गांव में झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। वह फेरी लगाकर शहद बेचकर परिवार का जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
बुधवार की शाम वह शहद बेचकर वापस घर जा रहा था। कानपुर हाईवे पर नीरज सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी हो चुकी थी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन