फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bus coming from wrong direction collided with car in Jhansi father and son died

पिता-पुत्र की मौत: गलत दिशा से आ रही बस ने कार में मारी टक्कर, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

Sun, 29 Jan 2023 07:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Jan 2023 07:35 PM IST
सार

पहले पिता की मृत्यु हुई और इसके बाद बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
Bus coming from wrong direction collided with car in Jhansi father and son died
पिता राजेश कुशवाहा व पुत्र नैवेद्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा निवासी ट्रांसपोर्टर राजेश कुशवाहा उर्फ राजू (40) की जालौन जिले के ग्राम लोना में ससुराल है। ससुराल के लोगों ने भागवत कथा का आयोजन किया था, जिसकी समाप्ति पर 27 जनवरी को भंडारा आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए राजेश अपनी पत्नी डिंपल (38) और बेटे नैवेद्य उर्फ लव (10) के साथ कार से आए थे। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम वे सभी वापस कोटा के लिए जा रहे थे। झांसी तक आने के लिए उनके दोस्त जितेंद्र की बेटी श्रुति (16) भी कार में सवार हो गई थी। झांसी-कानपुर हाईवे पर खिल्ली गांव के पास गलत दिशा में आ रही एक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना में चारों लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां पहले पिता की मृत्यु हुई और इसके बाद बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed