{"_id":"625aa2fde02ad5760733a32f","slug":"burnt-girl-student-dies-during-treatment-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: आग लगाने से झुलसी छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, जान देने से पहले किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: आग लगाने से झुलसी छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, जान देने से पहले किया था ये काम
Sat, 16 Apr 2022 04:35 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:35 PM IST
सार
ललितपुर में छात्रा नीतू (17) अपने भाई-बहनों के साथ रह कर पढ़ाई करती थी। सोमवार को नीतू ने बाथरूम में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। आग लगाने से पहले उसने अपना सिम कार्ड भी तोड़ कर फेंक दिया था। छात्रा का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने से झुलसी छात्रा की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बीते सोमवार को उसने आग लगाई थी। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। जहां उसने दम तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले ही उसने 11वीं की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गहरावं निवासी छात्रा नीतू (17) ललितपुर में अपने भाई-बहनों के साथ रह कर पढ़ाई करती थी। कुछ दिन पहले ही उसने 11वीं का पेपर दिया था। सोमवार को बाथरूम में नीतू ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। आग लगाने से पहले उसने अपना सिम कार्ड भी तोड़ कर फेंक दिया था।
विज्ञापन
आग लगने पर जब वह चीखने लगी तब आसपास के लोगों ने आकर उसे किसी तरह बचाया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन