{"_id":"62b19a469631a52a6c4a4c67","slug":"bundelkhand-university-student-hanged-himself-family-alleges-girl-was-creating-pressure-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती बनी मौत की वजह: बीयू के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप- एक लड़की बना रही थी शादी का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती बनी मौत की वजह: बीयू के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप- एक लड़की बना रही थी शादी का दबाव
Tue, 21 Jun 2022 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Jun 2022 03:45 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार पर लड़की आत्महत्या की धमकी देती थी। लड़की के परिजन भी लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
BU student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम वीरा निवासी किसान भगत सिंह का बेटा बृजेश कुमार राजपूत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी द्वितीय वर्ष का छात्र था। झांसी में वह शिवाजी नगर में एक किराए के कमरे में रहता था। बीती रात युवक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक के ममेरे भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि उसकी चार साल पहले हमीरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। अब वह लड़की शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर लड़की आत्महत्या कर लेने की धमकी देती थी। एक वीडियो भी लड़की ने उसको भेजा था। इसके अलावा लड़की के परिजन भी लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन