{"_id":"5f820b1f8ebc3e9bce613d47","slug":"bundelkhand-university-jhansi-news-jhs178339883","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में है बीयू की धाक, पूर्व पीएम से लेकर महानायक तक को मिली मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में है बीयू की धाक, पूर्व पीएम से लेकर महानायक तक को मिली मानद उपाधि
Sun, 11 Oct 2020 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की धाक देशभर में है। केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के साथ-साथ बीयू की तरफ से देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों को भी मानद उपाधि से नवाजा जा चुका है। सूची में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह से लेकर राजनेता, अभिनेता, वैज्ञानिक, खेल व शिक्षा जगत की बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। साथ ही उन्हें मानद उपाधि भी बीयू ने दी थी। मगर मानद उपाधि की सूची में सबसे बड़ा नाम पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह का शामिल है। हालांकि, उन्हें निवास स्थान पर जाकर यह उपाधि दी गई थी। इसके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन को भी बीयू ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है।
विज्ञापन
सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी का नाम भी है।
वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके प्रो. एआर किदवई, हरियाणा के गवर्नर रहे बाबू परमानंद, एमपी के राज्यपाल रहे भाई महावीर, झांसी के प्रथम सांसद राघुनाथ विनायक धूलेकर, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुशीला नय्यर, यूजीसी चेयरमैन रह चुके प्रो. हरि प्रताप गौतम, लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष रहे माताप्रसाद, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, जापान यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे दायसाकू ईकेटा को भी बीयू द्वारा मानद उपाधि से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा कई वैज्ञानिकों को भी डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है।
विज्ञापन
क्या है मानद उपाधि
ऑनरेरी डिग्री देने का उद्देश्य यह है कि किसी ऐसे शख्स को सम्मानित करना, जिसने समाज में शानदार योगदान दिया हो। किसी विश्वविद्यालय द्वारा उस व्यक्ति को सम्मान देने से उस यूनिवर्सिटी का ही सम्मान बढ़ता है। किसी शख्स को उसके उत्कृष्ट काम या समाज में बेहतरीन योगदान देने के लिए ऑनरेरी डिग्री (मानद उपाधि) दी जाती है।