फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand tellent see in deal final

‘डील फाइनल’ में दिखेगी बुंदेलखंड की प्रतिभा

Sun, 16 Jun 2019 01:00 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 16 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand tellent see in deal final
deal final movie cast - फोटो : amarujala
झांसी। झांसी टॉकीज के सदस्यों द्वारा बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य करने वाली बेड़नी जाति की महिलाओं के जीवन पर बनाई जा रही शॉर्ट फिल्म ‘डील फाइनल’ का शनिवार को इलाहाबाद बैंक चौराहे के निकट स्थित चर्च में मुहूर्त हुआ। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम की मौजूदगी में पहला शॉर्ट सीन लिया गया। बाकी शूटिंग रविवार से ओरछा के सिंहपुरा गांव में होगी। इन फिल्मों में यहां के नवोदित 23 कलाकारों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी टॉकीज के तत्वावधान में निर्देशक, लेखक व फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले विनोद जयवंत बुंदेलखंड के परिवेश को लेकर दो शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इनमें एक फिल्म ‘डील फाइनल’ राई नृत्य करने वाली बेड़नी जाति की महिलाओं पर केंद्रित है। दूसरी फिल्म प्रतिभावान बच्चों को लेकर तैयार की जा रही है। इस फिल्म में बताया जाएगा कि बुंदेलखंड के छोटे-छोटे गांवों में भी कई प्रतिभावान बच्चे हैं, जो खेल व अन्य क्षेत्रों में हुनरमंद हैं, लेकिन कोई दिशा देने वाला न होने के कारण वह अपनी प्रतिभा को समाज के सामने नहीं ला पाते। शनिवार की शाम फिल्म डील फाइनल का इलाहाबाद बैंक चौराहे के निकट सेंट ज्यूड्स श्राइन चर्च प्रांगण में मुहूर्त हुआ। यहां फिल्म का पहला शॉर्ट लिया गया। पहले शॉर्ट में दिखाया गया कि कोच्चि की एक महिला ऑल इंडिया रेडियो छतरपुर में नौकरी ज्वाइन करने से पहले अपने बच्चों को नाना नानी के पास छोड़कर जा रही है। हैदराबाद के कैमरामैन राजेश काकरा ने कलाकारों के अभिनय को कैमरे में कैद किया। शूटिंग को देखने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मजबूरी में काम करते हैं: अनुपम श्याम
टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में ‘सज्जन सिंह’ का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ने कहा कि वह अब तो फिल्म इंडस्ट्री में मजबूरी में काम करते हैं। फिल्म व धारावाहिकों में अब न तो प्रकृति बची है और न साहित्य। सास-बहू के धारावाहिक ज्यादा हावी है। दर्शक अच्छाईयों की जगह बुराइयां अधिक देखना चाहते हैं। निर्देशक भी यही बेच रहे हैं। मगर, इसमें परिवर्तन जरूर आएगा। दर्शक सकारात्मक कहानियां मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed