फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand's first musical fountain started in Maharani Laxmibai Park

महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में शुरू हुआ बुंदेलखंड का पहला म्यूजिकल फाउंटेन

Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's first musical fountain started in Maharani Laxmibai Park
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में बृहस्पतिवार को पहले म्यूजिकल फांउटेन की शुरूआत हुई। पहले दिन वाटर वॉल पर महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन के विविध प्रसंग प्रदर्शित किए गए। संगीत की धुन पर नाचते पानी के फव्वारे को देखकर वहां मौजूद हर एक व्यक्ति मंत्र-मुग्ध रह गया। इसके खूबसूरत दृश्य ने पार्क में अलग समां बांध दिया। बारिश के बावजूद दर्शक काफी देर तक इसका लुत्फ उठाते रहे।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल ने पार्षदों की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया। महापौर के मुताबिक बुंदेलखंड का यह पहला म्यूजिकल फाउंटेन है। झांसी के लोगों के साथ ही यह पर्यटकों को भी पसंद आएगा। यह फाउंटेन रोजाना शाम को संचालित किया जाएगा। इसमें म्यूजिकल कम वीडियो प्रोजेक्शन के जरिए फव्वारा निकलेगा। लोकार्पण समारोह के दौरान नगर आयुक्त अवनीश राय, उपसभापति सुनील नैनवानी, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, लखन कुशवाहा, महेश गौतम, विद्या प्रकाश दुबे, मनु सिंह, जितेंद्र, प्रदीप खटीक समेत अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed