फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand moonson

बारिश : बुंदेलखंड में अगले हफ्ते दस्तक देगी मानसून एक्सप्रेस

Mon, 13 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand moonson
झांसी। इस बार बुंदेलखंड में 20 से 22 जून के बीच मानसून एक्सप्रेस की दस्तक होगी। इससे पहले 16-17 जून को प्री मानसूनी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। उधर, रविवार को दोपहर से शाम तक बदरी छाई रही। जबरदस्त उमस की वजह से लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले बिहार से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मानसून की दस्तक होती है। फिर मानसून बुंदेलखंड की तरफ रुख करता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि तीन-चार दिनों में प्री मानसून की दस्तक झांसी में हो सकती है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से वातावरण कुछ ठंडा हो सकता है। इससे अधिकतम तापमान भी 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले कई दशकों से बुंदेलखंड में मानसूनी बारिश 20 से 22 जून के बीच होती है। चूंकि, इस बार केरल में समय से तीन दिन पहले मानसून की दस्तक हुई है। ऐसे में बुंदेलखंड में भी समय पर मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी बादलों की आवाजाही से धूप की तपिश जरूर कम हो गई है मगर आठ से दस फीसदी रहने वाली आर्द्रता 30 से 35 प्रतिशत पहुंच गई है। इस वजह से वातावरण में जबरदस्त उमस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह ये रह सकता अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सोमवार 43 डिग्री
मंगलवार 42 डिग्री
बुधवार 41 डिग्री
बृहस्पतिवार 39 डिग्री
शुक्रवार 38 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed