{"_id":"5d9507708ebc3e93ae3f3a2a","slug":"bundelkhand-me-banege-4-naye-medical-collage-jhansi-news-jhs149445369","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में बनेंगे चार नये मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में बनेंगे चार नये मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज (फाइल फोटो)।
बुंदेलखंड में बनेंगे चार नये मेडिकल कॉलेज
विकास सनाड्य
झांसी। केंद्र सरकार बुंदेलखंड में चार नये मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। ये ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले में बनाए जाएंगे। इनमें से ललितपुर के मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने स्वीकृत कर दिया है, जो केंद्र के पास भेजा जा रहा है। नये कॉलेजों के खुलने से चिकित्सीय सेवाएं तो बेहतर होंगी ही, साथ ही क्षेत्र के विकास में भी ये अहम भूमिका निभाएंगे।
अगस्त माह में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश में 75 नये मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिनका निर्माण 2021-22 तक पूरा करने का सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया था। इन कॉलेजों के खुल जाने से जहां चिकित्सीय सेवाओं की स्थिति बेहतर होगी, तो वहीं एमबीबीएस की 15,700 सीटें भी बढ़ेंगी। इससे भविष्य में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। केंद्र सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा लाभ बुंदेलखंड को मिलने जा रहा है। क्षेत्र के ललितपुर, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट जनपद में नये मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। इन सभी मेडिकल कॉलेजों को जिला अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। इस मामले में ललितपुर जनपद सबसे आगे निकल गया है। ललितपुर में मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इसे केंद्र के पास भेजा जा रहा है। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। साथ ही डीपीआर भी अंतिम दौर में है। अन्य जनपदों में भी तेजी से परियोजना पर काम जारी है।
उल्लेखनीय है कि उक्त चार जनपदों में मेडिकल कॉलेज खुल जाने से बुंदेलखंड के हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो जाएगा। झांसी, जालौन और बांदा में पहले से ही मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।
विज्ञापन
ललितपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण सवा तीन अरब रुपये की लागत से होगा। ये अमरपुर रोड पर 23 एकड़ के भूखंड पर बनाया जाएगा। साथ ही इसे जिला अस्पताल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में भी और संसाधन विकसित किए जाएंगे। ललितपुर के मेडिकल कॉलेज की डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। काम शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में दो साल का समय लगेगा। इसके अलावा अन्य तीन जनपदों में भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
- मुकेश सिंघल, परियोजना प्रबंधक - उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम