फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand ke aartik vikash ke liye jal sanrakchan jaruri

बुंदेलखंड के आर्थिक विकास के लिए जल संरक्षण जरूरी: मोदी

Wed, 16 Oct 2019 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand ke aartik vikash ke liye jal sanrakchan jaruri
कृषि विश्वविद्यालय में बोलते महेंद्र मोदी। - फोटो : REPORTERS
बुंदेलखंड के आर्थिक विकास के लिए जल संरक्षण जरूरी
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केेंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल संरक्षण सलाहकार महेंद्र मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के आर्थिक विकास में जल संरक्षण जरूरी है। बिना जल संरक्षण के इस क्षेत्र में औद्योगिकीकरण की परिकल्पना अधूरी रह सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए खाद्य प्रसंस्करण, डिफेंस कॉरिडोर व अन्य औद्योगिक इकाइयों को लगाने पर कार्य कर रही है। इसकी सफलता के लिए बुंदेलखंड में होने वाली वर्षा के जल का संरक्षण एवं भंडारण की जरूरत है। बुंदेलखंड में वैसे तो जल की कमी नहीं है, लेकिन जनजागरण जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित हो सके। निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित जल संरक्षण सप्ताह के उद्देश्यों एवं छात्रों द्वारा जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. एआर शर्मा मौजूद रहे। संचालन डॉ. सौरभ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed